शाहरुख खान केवल बॉलीवुड के सबसे सफल एक्टर्स में से एक नहीं हैं, बल्कि एक ऐसे पिता भी हैं जो अपने बच्चों के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान ने अपने तीनों बच्चों की परवरिश बखूबी की है और उनके साथ उनका मजबूत रिश्ता है।
जब ड्रग्स मामले में उनके बेटे आर्यन खान का नाम आया था, तब शाहरुख ने पूरी ताकत से उनका साथ दिया। वहीं, कई साल पहले IPL मैच के दौरान जब उनकी बेटी सुहाना के साथ दुर्व्यवहार हुआ था, तब भी शाहरुख ने बेटी के लिए सख्ती से लड़ाई की थी।
2007 का वो विवाद और शाहरुख की प्रतिक्रिया
साल 2007 में शाहरुख खान ने आइफा अवॉर्ड्स की होस्टिंग के दौरान सपा के दिग्गज नेता और दिवंगत अमर सिंह पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि अमर सिंह की आंखों में दरिंदगी झलकती है। इस बयान के बाद अमर सिंह के समर्थकों ने शाहरुख के घर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और पत्थरबाजी भी की।
उस वक्त शाहरुख और गौरी घर पर नहीं थे, लेकिन उनकी बेटी सुहाना घर में रो रही थी और आर्यन डरे हुए थे। किसी ने शाहरुख को कॉल कर ये खबर दी। शूटिंग छोड़कर वह तुरंत घर पहुंचे, तब तक पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया था।
शाहरुख का जज़्बा: “मैं किसी को नहीं छोड़ूंगा”
उस घटना के बाद एक इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा था, “मैं शूटिंग में व्यस्त था लेकिन जैसे ही मुझे पता चला कि मेरा बेटा डर रहा है और बेटी रो रही है, मैंने तुरंत घर लौटने का फैसला किया। मैं अपनी फैमिली के लिए बहुत प्रोटेक्टिव हूं। अगर मैं पुलिस के आने से पहले पहुंच जाता तो किसी को बख्शा नहीं जाता।”
यह भी पढ़ें:
आधार कार्ड खो गया? घबराएं नहीं, 2 मिनट में ऐसे करें डाउनलोड — वो भी फ्री में
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check