कर्मचारी- सेठ जी छुट्टी दे दो, गांव जाना है
सेठ- पर गांव क्यों जाना है?
कर्मचारी- मेरी शादी है इसलिए
सेठ- कितने दिनों की छुट्टी चाहिए?
कर्मचारी- ये तो बहू का चेहरा देखकर ही बता पाऊंगा….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
शिक्षिका- हमारी मातृभाषा है, पितृभाषा क्यों नहीं?
मिंटू- क्योंकि माताजी ने पिताजी को कभी बोलने ही
नहीं दिया…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
मास्टर जी ने पिंटू का लंच खा लिया और बोले- बेटा घर जाकर मेरा नाम तो नहीं लोगे न?
पिंटू- जी, मैं कह दूंगा कुत्ता खा गया…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
एक महिला साधु के पास गई और बोली-
बाबा आपने एक प्रवचन में कहा था कि अहंकार करना
सबसे बड़ा पाप है, पर जब मैं शीशा देखती हूं तो सोचती हूं
कि मैं कितनी सुंदर हूं, तो मुझे बहुत अहंकार हो जाता है
मैं क्या करू?
साधु- यह अहंकार नहीं गलतफहमी है और गलतफहमी होना
कोई पाप नहीं, वो तो भोलापन है……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
पत्नी (पति से)- औरत को बस तीन सुख चाहिए
पति- क्या?
पत्नी- सुंदर काया, पर्स में माया और एक आवाज में पति बोले-
अभी आया…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
डिप्रेशन के मरीज से बात करता हुआ डॉक्टर
डॉक्टर- क्या तकलीफ है?
मरीज- सर मेरे दिमाग में बहुत उल्टे-पुलटे विचार आते हैं
डॉक्टर- कैसे विचार आते हैं?
मरीज- जैसे जब मैं यहां आया तो आपके ओपीडी में एक पेशेंट नहीं था,
तो मैं सोचने लगा कि आपके पास कोई पेशेंट नहीं है, कमाई कैसे होगी आपकी?
घर कैसे चलेगा आपका, इतना पैसा डाला पढ़ाई में, अब क्या करेंगे?
हॉस्पिटल बनाने में भी बहुत पैसा लगाया होगा, अब लोन कैसे चुकाएंगे?
ऐसे कुछ भी विचार आते रहते हैं
मरीज से बात करने के बाद अब डॉक्टर डिप्रेशन में है…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check