हाल ही में सेलेना गोमेज़ की मां मैंडी टीफी ने बताया कि सेलेना की जबरदस्त लोकप्रियता के कारण वे अब सामान्य जीवन का आनंद नहीं ले पातीं। खासतौर पर वह पहले जैसी साधारण चीज़ें, जैसे शॉपिंग करना, घूमना, और डिज्नी लैंड की सैर करना, नहीं कर सकतीं। हाल ही में टीफी ने अपनी बेटी की प्रसिद्धि और उससे जुड़े जीवन के अनुभवों के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने ग्लैमर्स 2024 के वूमन ऑफ़ द ईयर अंक में बताया कि वे पहले खरीदारी के लिए बाहर जाती थीं और मस्ती करती थीं, लेकिन अब ऐसा करना संभव नहीं है।
टीफी ने यह भी साझा किया कि डिज्नी लैंड में उन्हें अब आम प्रवेश द्वार से नहीं, बल्कि विशेष प्रवेश द्वार से जाना पड़ता है। इससे उन्हें उस पार्क की सैर का आनंद लेने का अवसर नहीं मिलता, जिसे वे पहले मिस नहीं करती थीं।
टीफी ने कहा कि अब उन्हें पार्क के पीछे के हिस्सों से गुजरना पड़ता है, जहां सब कुछ मैकेनिकल होता है, जिससे असली पार्क का अनुभव छूट जाता है। टीफी, जो खुद भी एक कलाकार थीं, ने यह भी बताया कि जब सेलेना ने पहली बार अभिनय में रुचि दिखाई तो वह चिंतित हो गई थीं। एक रिहर्सल के दौरान, सेलेना ने एक सीन पर अपनी राय दी, जिससे टीफी को महसूस हुआ कि उनकी बेटी भी इस इंडस्ट्री का हिस्सा बनना चाहती है।
यह भी पढ़े :-
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check