SBI CBO भर्ती 2025: 2964 पदों पर आवेदन करने का मौका, जानें सभी डिटेल्स

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने वर्ष 2025-26 के लिए सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2964 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें 2600 रेगुलर और 364 बैकलॉग पद शामिल हैं। ये भर्तियां देशभर के विभिन्न सर्किलों के लिए की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 29 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SBI CBO भर्ती 2025: योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

इसके अलावा, मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंसी, कॉस्ट अकाउंटेंसी जैसी प्रोफेशनल डिग्रियां भी मान्य हैं।

SBI CBO भर्ती 2025: अनुभव
उम्मीदवार के पास 30 अप्रैल 2025 तक किसी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक या रीजनल रूरल बैंक में कम से कम 2 वर्षों का ऑफिसर के रूप में अनुभव होना जरूरी है।

उम्मीदवार को अपने पिछले नियोक्ता से जॉब प्रोफाइल सर्टिफिकेट देना होगा।

यदि प्रोफाइल SBI के स्केल 1 जनरलिस्ट ऑफिसर से मेल नहीं खाती, तो आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

SBI CBO भर्ती 2025: आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए (जन्म 1 मई 1995 से 30 अप्रैल 2004 के बीच)।

आरक्षित वर्गों के लिए आयु में छूट:

SC/ST: 5 साल

OBC (नॉन क्रीमी लेयर): 3 साल

PwBD: 10 साल

भूतपूर्व सैनिक: 5 साल

SBI CBO भर्ती 2025: स्थानीय भाषा की जानकारी
उम्मीदवार को चुने गए सर्किल की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने में सक्षम होना चाहिए।

इसके लिए कक्षा 10वीं या 12वीं की मार्कशीट से प्रमाण देना होगा।

SBI CBO भर्ती 2025: चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में तीन प्रमुख चरण होंगे:

ऑनलाइन परीक्षा:

ऑब्जेक्टिव टेस्ट (2 घंटे, 120 अंक)

डिस्क्रिप्टिव टेस्ट (30 मिनट, 50 अंक – निबंध और पत्र लेखन)

इंटरव्यू (50 अंक)

स्थानीय भाषा परीक्षा

अंतिम चयन इंटरव्यू के अंकों के आधार पर राज्य व कैटेगरी वाइज मेरिट लिस्ट के अनुसार होगा।

SBI CBO भर्ती 2025: आवेदन शुल्क
सामान्य/OBC/EWS: ₹750

SC/ST/PwBD: कोई शुल्क नहीं

भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI)

SBI CBO भर्ती 2025: वेतन और सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को 48,480 रुपये का बेसिक पे मिलेगा, जो 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक हो सकता है।

इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), मेडिकल सुविधाएं आदि भी मिलेंगी।

जिन उम्मीदवारों के पास 2 साल या उससे अधिक का अनुभव है, उन्हें अतिरिक्त वेतनवृद्धि दी जाएगी।

SBI CBO भर्ती 2025: कैसे करें आवेदन
SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

‘Careers’ सेक्शन में जाकर ‘Recruitment of Circle Based Officers 2025’ पर क्लिक करें।

‘Apply Online’ पर क्लिक कर ‘New Registration’ करें।

व्यक्तिगत, शैक्षणिक और प्रोफेशनल जानकारी भरें।

फोटो, सिग्नेचर, अंगूठे का निशान, हस्तलिखित घोषणा और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

आवेदन शुल्क जमा करें।

फॉर्म सबमिट करें और उसकी कॉपी प्रिंट कर लें।

SBI CBO भर्ती 2025: जरूरी बातें
उम्मीदवार केवल एक सर्कल के लिए आवेदन कर सकते हैं और चयनित होने पर वहीं सेवा देनी होगी।

SBI के क्लेरिकल या कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए यह भर्ती नहीं है।

चयन से पहले किसी भी बैंक या NBFC के बकाया ऋणों को निपटाना जरूरी है।

परीक्षा के बाद एक माह के भीतर परिणाम जारी किया जाएगा और राज्य व कैटेगरी के अनुसार कट-ऑफ मार्क्स भी घोषित किए जाएंगे।

आधिकारिक वेबसाइट: आवेदन करने और नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए ibpsonline.ibps.in/sbicboapr25 पर जाएं और आखिरी तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।