पहलगाम आतंकी हमले के बाद से विवादों में घिरी पंजाबी फिल्म सरदार जी 3 अब सोशल मीडिया पर भी गहन बहस और नाराज़गी का कारण बन गई है। फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर की कास्टिंग को लेकर दर्शकों में रोष है, वहीं दिलजीत दोसांझ की चुप्पी पर भी कई सवाल उठ रहे हैं।
नीरू बाजवा का सोशल मीडिया से किनारा
ओवरसीज रिलीज से ठीक पहले Reddit पर यूज़र्स ने गौर किया कि अभिनेत्री नीरू बाजवा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सरदार जी 3 से जुड़े सभी पोस्ट हटा दिए हैं, और हानिया आमिर को अनफॉलो कर दिया है। उनकी नई पोस्ट अब उनकी अगली फिल्म सोन ऑफ सरदार 2 के टीज़र से जुड़ी है, जबकि सरदार जी 3 का कोई ज़िक्र नहीं है।
फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
Reddit और ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म्स पर नीरू के इस कदम को साहसिक और देशभक्ति भरा बताया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, “नीरू बजवा वो चंद पंजाबी एक्टर्स में से हैं जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और सोफिया कुरैशी का समर्थन किया था।”
हालांकि कुछ यूजर्स ने बताया कि उन्हें पाकिस्तानी ट्रोल्स और दिलजीत के फैंस से कड़ी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है।
फिल्म की कहानी और रिलीज
सरदार जी 3 एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन अमर हुंदल ने किया है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ और हानिया आमिर घोस्ट हंटर की भूमिका निभा रहे हैं। इसकी कहानी UK में स्थित एक डरावनी हवेली में घटती है।
यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो रही, लेकिन 27 जून को ओवरसीज रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में नीरू बजवा भी एक महत्वपूर्ण किरदार में नज़र आएंगी।
दिलजीत दोसांझ ने दी सफाई
विवाद के बीच BBC Asian Network को दिए एक इंटरव्यू में दिलजीत ने कहा, “जब फिल्म बनी थी, तब हालात सामान्य थे। यह फिल्म तनाव शुरू होने से पहले ही शूट हो चुकी थी।”
उन्होंने यह भी कहा कि प्रोड्यूसर्स ने फाइनेंशियल रिस्क को देखते हुए जो फैसले लिए, वो उनके अधिकार क्षेत्र में हैं।
पाकिस्तानी कलाकारों पर बढ़ा आक्रोश
हानिया आमिर के अलावा फिल्म में नासिर चिन्योती, डैनियल खावर, और सलीम अलबेला जैसे अन्य पाकिस्तानी कलाकार भी शामिल हैं। यही वजह है कि फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर गुस्सा और विरोध और तेज़ होता जा रहा है।
यह भी पढ़ें:
मेडिकल-इंजीनियरिंग नहीं, अब एग्रीकल्चर में भी चमकाएं करियर! जानिए पूरी जानकारी
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check