इलेक्ट्रिक रेजिस्टेंस वेल्डेड स्टील पाइप तथा स्ट्रक्चरल ट्यूब विनिर्माता संभव स्टील ट्यूब्स ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 540 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के समक्ष दस्तावेज दाखिल किए हैं।
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष दाखिल आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ 440 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयरों और प्रवर्तकों द्वारा 100 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।
इन प्रवर्तकों में शशांक गोयल, रोहित गोयल, कौशल्या गोयल, हर्षित गोयल और रिंकू गोयल शामिल हैं।
नए निर्गम से हासिल 390 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल ऋण भुगतान और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
मार्च, 2024 तक कंपनी पर कुल 347 करोड़ रुपये का कर्ज था।
यह भी पढ़े :-
मेरी फिल्मों की तरह मेरा संगीत भी किसी फॉर्मूले में बंधा नहीं है: आयुष्मान
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check