सलमान खान सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक नेकदिल इंसान भी हैं। अक्सर उनकी उदारता और दरियादिली के किस्से सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक किस्सा साल 2005 का है, जब सलमान खान रूस में फिल्म ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ की शूटिंग कर रहे थे।
रूस में शूटिंग के दौरान हुआ कुछ खास…
यह फिल्म राधिका राव और विनय सप्रू की डायरेक्टोरियल डेब्यू थी। शूटिंग के लिए पूरी टीम रूस गई थी, जहां आधा क्रू इंडियन और आधा क्रू रसियन था। सलमान खान के कॉस्ट्यूम का ध्यान रखने के लिए एक 65 साल की रूसी महिला को रखा गया था। वह काफी मेहनती थीं और सलमान भी उनकी बहुत इज्जत करते थे।
फिल्ममेकर्स ने बताया कि यह महिला कभी-कभी सलमान को डांट भी देती थीं, लेकिन भाईजान हमेशा हंसकर उनकी बात सुनते थे।
जब सलमान खान ने दिया बड़ा तोहफा!
शूटिंग खत्म होने के बाद जब सलमान भारत लौट गए, तो फिल्ममेकर्स ने देखा कि वह बुजुर्ग महिला रोते हुए आईं। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सलमान खान ने उन्हें एक मोटा सा लिफाफा दिया था।
जब उस लिफाफे को खोला गया, तो उसमें 8 लाख से भी ज्यादा रुपए थे!
फूट-फूटकर रो पड़ीं महिला!
फिल्ममेकर्स ने बताया कि महिला इतने इमोशनल हो गईं कि रोते-रोते उन्होंने कहा – ‘अब मुझे 3-4 साल तक कुछ भी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।’
सलमान ने यह लिफाफा खुद नहीं दिया था, बल्कि एक टीम मेंबर के हाथों इसे भिजवाया था। महिला को सबसे ज्यादा अफसोस इस बात का था कि वह सलमान को धन्यवाद तक नहीं कह पाईं।
भाईजान की दरियादिली के चर्चे आज भी हैं जारी!
यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने किसी की मदद की हो। वह हमेशा जरूरतमंदों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। रूस की इस महिला के आंसू इस बात का सबूत हैं कि सलमान खान सिर्फ एक सुपरस्टार ही नहीं, बल्कि एक सुपरह्यूमन भी हैं!
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check