करण जौहर का रियलिटी शो, ‘द ट्राइब’ 4 अक्टूबर, 2024 को अमेजन प्राइम वीडियो पर लॉन्च हुआ, जिसमें लॉस एंजिल्स युवा इंफ्लूएंसर्स की शानदार जीवनशैली की झलक दिखाई गई, इस शो में अलाना पांडे और अलाविया जाफरी जैसे सितारे शामिल हैं। हाल ही में सलमान खान ने सीरीज में अलाना की भूमिका के लिए विशेष रूप से प्रशंसा की, और उत्साह जताया। अभिनेता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अलाना की पोस्ट साझा कर अपना समर्थन जताया।
सलमान ने अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे का एक वीडियो साझा किया। क्लिप में, अलाना ने अपना परिचय दिया और बताया कि वह सोशल मीडिया में अपना करियर बनाने के लिए पांच साल पहले लॉस एंजिल्स चली गई थीं। वह अपनी कंपनी के लॉन्च और उसके मिशन के बारे में भी चर्चा करती हैं। सलमान ने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘अमेजन प्राइम पर द ट्राइब देखें।’ अलाना को टैग करते हुए। जवाब में, अलाना ने सलमान के पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिर से साझा किया, जिससे शो के प्रति उत्साह और बढ़ गया।’ ‘द ट्राइब’ लॉस एंजिल्स में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे पांच महत्वाकांक्षी युवा भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स की कहानी है। इस सीरीज में सृष्टि पोरी, आर्यना गांधी और अल्फिया जाफरी जैसे इंटरनेट इन्फ्लुएंसर भी शामिल हैं, और उद्यमी हार्दिक जावेरी उनके निवेशक के रूप में आगे आए हैं।
अलाना पांडे, जो अनन्या पांडे की चचेरी बहन हैं, और जावेद जाफरी की बेटी अलाविया जाफरी, प्रमुख कलाकारों में शामिल हैं। इस शो का निर्देशन ओमकार पोटदार ने किया है और इसे अनीशा बेग ने लिखा है। इसे करण जौहर, अपूर्व मेहता और अनीशा बेग ने प्रोड्यूस किया है। सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म ईद 2025 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सिकंदर में रश्मिका मंदाना, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर जैसे कई कलाकार शामिल हैं।
यह भी पढ़े :-
शिवम दुबे ने पसंदीदा कप्तान को लेकर दिये अपने जवाब से सभी को प्रभावित किया
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check