‘सैयारा’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, बाकी फिल्मों की हालत पस्त

इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ ने बाकी सभी फिल्मों की चमक फीकी कर दी है। वीकेंड कलेक्शन के आंकड़े बताते हैं कि दर्शकों का प्यार फिलहाल ‘सैयारा’ पर ही बरस रहा है, जबकि अन्य फिल्में सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

‘सैयारा’ बना वीकेंड किंग
‘सैयारा’ को रिलीज से पहले ही दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा था। फिल्म ने शुक्रवार को शानदार ₹21 करोड़ की ओपनिंग की। शनिवार को इसमें और उछाल आया और कलेक्शन पहुंच गया ₹25 करोड़ पर। रविवार को छुट्टी का दिन होने का फायदा मिला और फिल्म ने ₹37 करोड़ का धमाकेदार कारोबार कर डाला। कुल मिलाकर ‘सैयारा’ ने सिर्फ 3 दिनों में ₹83 करोड़ की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।

‘तन्वी द ग्रेट’ – समीक्षकों की पसंद, दर्शकों की नहीं?
अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’ को फिल्म फेस्टिवल्स में खूब सराहना मिली, लेकिन सिनेमाघरों में इसे दर्शक नहीं मिले। पहले दिन ₹40 लाख, शनिवार को ₹54 लाख और रविवार को ₹68 लाख की कमाई के साथ फिल्म ने अब तक कुल ₹1.62 करोड़ का कारोबार किया है।

‘निकिता रॉय’ – रिलीज से पहले भी सन्नाटा, बाद में भी
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘निकिता रॉय’ को न प्री-रिलीज बज मिला और न ही दर्शकों से रिस्पॉन्स। शुक्रवार को फिल्म ने केवल ₹22 लाख कमाए, शनिवार को ₹24 लाख, और रविवार को हल्का उछाल के साथ ₹40 लाख का कलेक्शन किया। तीन दिन में कुल कमाई ₹86 लाख रही।

‘मालिक’ – दूसरे हफ्ते में सुस्त रफ्तार
राजकुमार राव की ‘मालिक’ पहले हफ्ते में ₹21.2 करोड़ कमा चुकी थी, लेकिन दूसरे हफ्ते की शुरुआत धीमी रही। शनिवार को फिल्म ने ₹75 लाख, और रविवार को ₹85 लाख की कमाई की। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन ₹23.45 करोड़ पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें:

गर्दन और पीठ का दर्द सिर्फ गलत पॉश्चर नहीं, ये 3 छिपी वजहें भी हो सकती हैं जिम्मेदार: जानें डॉक्टरों की राय