जानीमानी अभिनेत्री साई पल्लवी फिल्म अमरन में सिंधु रेबेका वर्गीस के किरदार में नजर आयेंगी।
राजकुमार पेरियासामी द्वारा निर्देशित और कमल हासन, आर. महेंद्रन और सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अमरन’ का प्रोमो जारी किया गया है। इस वीडियो की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सिंधु को अशोक चक्र प्रदान करने से होती है।प्रोमो में शिवकार्तिकेयन द्वारा निभाए गए मेजर मुकुंद वरदराजन और सिंधु की मार्मिक प्रेम कहानी की झलक दिखाई गई है। अमरन में राहुल बोस और भुवन अरोड़ा भी हैं।
अमरन मेजर मुकुंद वरदराजन और उनकी पत्नी सिंधु की प्रेरक कहानी बताता है, जो प्यार और नुकसान के माध्यम से उनके सफर को दर्शाता है।राजकुमार पेरियासामी द्वारा निर्देशित और कमल हासन, आर. महेंद्रन और सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, गॉड ब्लेस एंटरटेनमेंट के सह-निर्माता के रूप में, ‘अमरन’ शिव अरूर और राहुल सिंह की पुस्तक ‘इंडियाज मोस्ट फियरलेस’ में चित्रित कहानी ‘मेजर वरदराजन’ से प्रेरित है। यह फिल्म 31 अक्टूबर, 2024 को रिलीज होगी।
यह भी पढ़े :-
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check