क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर शनिवार को काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की है।
सचिन तेंदुलकर एयरपोर्ट से काशी विश्वनाथ के लिए रवाना हुए और बाबा विश्वनाथ के दरबार में पूजा की। काशी विश्वनाथ धाम में सचिन तेंदुलकर लाल कुर्ता, गले में फूलों की माला और गमछे में नजर आए।
कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर में पहुंचे सचिन तेंदुलकर की एक झलक पाने और सेल्फी लेने के लिए ज्ञानवापी के बाहर युवा प्रशंसकों की भीड़ जुटी रही। मंदिर के गर्भगृह में सचिन ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से बाबा के पावन ज्योर्तिलिंग का अभिषेक कर दर्शन किया।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check