सचिन तेंदुलकर का लॉर्ड्स में सम्मान, तीसरे टेस्ट का भव्य आगाज

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले की शुरुआत क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने की। उन्होंने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर बेल बजाकर मैच की शुरुआत की। इस मौके पर एमसीसी (मेरीलिबोन क्रिकेट क्लब) ने उन्हें खास सम्मान भी दिया।

एमसीसी म्यूजियम में सचिन की खास तस्वीर का अनावरण
मैच से पहले सचिन तेंदुलकर ने एमसीसी म्यूजियम का दौरा किया, जहां उनकी कई यादगार तस्वीरें प्रदर्शित की गई थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी एक विशेष तस्वीर का अनावरण किया। इसके बाद वह बेल रिंगिंग सेरेमनी में शामिल हुए और लॉर्ड्स की परंपरा के अनुसार घंटी बजाकर मैच की शुरुआत की घोषणा की।

टॉस इंग्लैंड के नाम, पहले बल्लेबाजी का फैसला
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। उन्होंने अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए जोश टंग की जगह जोफ्रा आर्चर को शामिल किया।

वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह भी टॉस जीतते तो गेंदबाजी का ही विकल्प चुनते, इसलिए यह फैसला नुकसानदायक नहीं है।

भारतीय टीम में भी एक अहम बदलाव हुआ है – प्रसिद्ध कृष्णा की जगह जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है।

प्लेइंग-11: दोनों टीमों की अंतिम एकादश
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।

यह भी पढ़ें:

अब गूगल के AI जवाबों में भी दिखेंगे विज्ञापन, जानें क्या होगा फर्क