भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा महिला मोर्चा के द्वारा धूमधाम से मनाया गया सावन महोत्सव

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने जिला कार्यालय कोरबा में सावन उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया, जिसमें कोरबा जिले के पूर्व सांसद स्व. श्री बंशी लाल महतो की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या महतो का मुख्य अतिथि के रूप में आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमति वैशाली रत्नपारखी के द्वारा सभी बहनों को सावन उत्सव की बधाइयां दी गई। जिला एवं मंडल की सभी बहनों द्वारा कई संस्कृत नृत्य एवं लोक गायन की प्रस्तुति दी।

इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती ज्योति पांडेय, महामंत्री श्रीमती संजू देवी राजपूत, श्रीमती ललिता डिक्सेना, पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश मंत्री व पार्षद सुश्री रितु चौरसिया, अ.ज.जा. मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुकरीता कुर्रे, महिला मोर्चा जिला मंत्री श्रीमती रानी यादव, युवा मोर्चा की प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीमती प्रीति स्वर्णकार, महिला मोर्चा मंडल अध्य्क्ष शीतला विश्वकर्मा, स्वाति कश्यप, अर्चना रुणीझा, देवकी साहू, कमला किंडो, प्रतिमा सोनवानी सहित सभी पार्षद एवं मंडल की बूथ स्तर तक की सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने हर्ष और उल्लास से सावन का झूला झूल कर सावन उत्सव मनाया।

यह भी पढ़े :-

अकरम बोले, बाबर अच्छे बल्लेबाज पर अभी विश्व क्रिकेट के किंग हैं विराट