साल 2025 की शुरुआत में ये उम्मीद की जा रही थी कि यह साल बड़े सितारों के नाम रहेगा। हालांकि, अब तक ऐसा नहीं हो सका है। चार महीने बीतने के बाद भी Chhaava और L2: Empuraan को छोड़कर कोई भी बड़ी फिल्म दर्शकों के दिलों में वो खास जगह नहीं बना पाई। अब भी कई ऐसी फिल्में हैं जिनका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
IMDB की सबसे एंटिसिपेटिड फिल्मों की लिस्ट में एक फिल्म ने खास जगह बनाई है, जिसमें कोई बड़े सुपरस्टार नहीं हैं। ना तो ऋतिक रोशन की वॉर है और ना ही सनी देओल की लाहौर 1947। इस फिल्म का इंतजार लोग बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं।
कांतारा 2 का इंतजार IMDB की एंटिसिपेटिड फिल्मों की लिस्ट में सबसे ऊपर कांतारा 2 है। ऋषभ शेट्टी की कांतारा जो 2022 में आई थी और एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, उसके बाद से ही फैंस कांतारा 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऋषभ ने इस फिल्म की अनाउंसमेंट की थी और रिलीज डेट के कुछ ही घंटों बाद फिल्म का धमाकेदार टीजर भी रिलीज किया था, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया।
2025 सितारों से सजा साल 2025 में कई सुपरस्टार की फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। लोकेश कनगराज की कुली में रजनीकांत सिनेमाघरों में वापसी करेंगे, जबकि कमल हासन और मणिरत्नम ठग लाइफ के लिए फिर से साथ आए हैं। प्रभास द राजा साब में हॉरर कॉमेडी कर रहे हैं, और ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर वॉर 2 के साथ स्पाई यूनिवर्स को भारत में ले जाएंगे। हालांकि, इन सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए सबसे पहले नंबर पर कांतारा 2 है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
दानिश कानेरिया ने पाकिस्तान पर उठाए गंभीर सवाल, पहलगाम हमले को लेकर जताया शक
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check