राजस्व घाटा अनुदान, करों में हिस्सा राज्य का अधिकार: मुख्यमत्री सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को कहा कि राजस्व घाटा अनुदान और करों में हिस्सा राज्य का अधिकार है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य को कोष जारी करके कोई एहसान नहीं कर रही है।

सुक्खू केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश सरकार को केंद्र के समर्थन के बिना एक दिन भी नहीं चला सकती।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पता होना चाहिए कि ‘हम संघीय व्यवस्था में हैं।’

सुक्खू ने यहां संवाददाताओं से कहा कि केंद्रीय मंत्री को ऐसे बयान शोभा नहीं देते। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र को राज्यों से ही कर मिलता है और राज्य को दिया जाने वाला धन हमारा अधिकार है, न कि खैरात।’’

 

यह भी पढ़े :-

चक्कर आने पर सावधान रहें, ये हो सकते हैं कारण, बेहद गंभीर बीमारी का है संकेत