Islamic Arabic Vegetarian food - dried medjool dates in bowl on wooden background, top view

छुआरे का नियमित सेवन आपको रखता है ऊर्जा से भरपूर

हम सभी अपने शरीर को स्वस्थ और हेल्दी रखने के लिए बहुत सी चीजों को अपने आहार में शामिल करते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्व और विटामिंस की आवश्यकता होती है. इसके लिए जरूरी है की हम सभी को हरी सब्जियों और मौसमी फलों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। इसके अलावा भी हमें स्नैक्स के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन भी करना चाहिए  यह भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते है. ड्राई फ्रूट्स की बात करते है तो छुहारे का नाम पहले आता है क्यूंकि इसके सेवन से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं. छुहारे का सेवन से बीमारियों का जड़ से खत्म करने में लाभ मिलता है। आइए जानते हैं कि छुहारा का सेवन कैसे सेहत के लिए फायदेमंद है,

अस्थमा

अस्थमा रोगियों को समय बीतने के साथ दिक्कतें बढ़ने लगती हैं और रेस्पिरेटरी सिस्टम से जुड़ी अन्य समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। इसके लिए छुहारा और दूध का सेवन फायेदमंद होता है। छुहारा रेस्पिरेटरी सिस्टम के लिए फायदेमंद होता है।

हड्डियां को मजबूती देता है

उम्र के साथ और आजकल तो समय से पहले ही लोगों को हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। अगर आप दूध के साथ छुहारे का सेवन करते हैं तो छुहारे में कैल्शिम और विटामिन्स होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है।

इम्यूनिटी को बूस्ट करता है

अक्सर लोग जल्दी जल्दी सर्दी, जुकाम या खांसी की चपेट में आ जाते हैं। अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए छुहारे का सेवन फायदेमंद होता हैं। छुहारे में विभिन्न पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।

पाचन में करता है सुधार

छुहारा का सेवन, पाचन में सुधार करने में भी मदद करता है। छुहारा में में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है ये कब्ज को दूर करने में मदद करता है। इससे पेट साफ होता है। पाचन भी दुरुस्त रहता है।

डायबिटीज

जो लोग ब्लड शुगर के हाई होने से परेशान रहते है वो छुहारा का सेवन करे उनको फायदा मिलता है। छुहारा में  कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

शरीर को ऊर्जा देता है

शरीर से कमजोरी को दूर करने के लिए छुहारा का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। छुहारा में कार्बोहाइड्रेट होता है जो शरीर को देता है। छुहारा का सेवन शरीर से कमजोरी को दूर करता है। छुहारा में  कैल्शियम, फाइबर, जिंक, आयरन और विटामिन सी पाए जाते है।

यह भी पढ़े:वजन घटाने के लिए अपनी दोपहर की थाली में इन्हे करें शामिल, पाए चौकाने वाले फायदे