हेल्थ एक्सपर्ट्स ड्राई फ्रूट्स को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानते हैं। इनमें से चिलगोजे यानी पाइन नट्स खासकर विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन ई, के, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक, मैंगनीज, आयरन और कैल्शियम से भरपूर होते हैं।
खून की कमी दूर करने में कारगर
पाइन नट्स में भरपूर आयरन होता है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करता है। यह हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मददगार होता है। खून की कमी से परेशान लोग चिलगोजे को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
दिल के लिए फायदेमंद
चिलगोजे के पोषक तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं, जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है। इसके नियमित सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। साथ ही यह इम्यूनिटी बूस्ट कर सर्दियों में बार-बार बीमार पड़ने से बचाता है।
एनर्जी और वेट लॉस के लिए बेहतरीन
सर्दियों में थकान और कमजोरी महसूस होने पर चिलगोजे आपकी एनर्जी लेवल को बढ़ाते हैं। इसके अलावा यह मोटापे को कंट्रोल करने में भी मददगार साबित होते हैं। अपनी सेहत बेहतर बनाने के लिए इसे रोजाना अपने आहार में शामिल करें।
यह भी पढ़ें:
गौतम गंभीर मां कामाख्या के दरबार में पहुंचे, इंग्लैंड दौरे से पहले मांगा जीत का आशीर्वाद
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check