नारियल पानी से कम करें हाई ब्लड प्रेशर, जानें कैसे

जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम करीब आता है, नारियल पानी पीना और भी ज्यादा पसंद आने लगता है। यह शरीर को हाइड्रेट करता है, इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है, और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही, यह लिवर की कार्यक्षमता बढ़ाता है और ब्लैडर की सफाई में भी कारगर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर यानी हाई बीपी में नारियल पानी कैसे फायदेमंद हो सकता है? आइए विस्तार से जानते हैं।

पोटैशियम से भरपूर
अधिकतर लोगों को अपनी डाइट में पर्याप्त पोटैशियम नहीं मिलता। पोटैशियम शरीर से अतिरिक्त सोडियम को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। नारियल पानी पोटैशियम का अच्छा स्रोत है, जो हाई बीपी को कम करने में सहायता करता है।

सोडियम कंट्रोल में मददगार
जब शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है, तो इससे दिल पर दबाव बढ़ता है और ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है। नारियल पानी शरीर से सोडियम को निकालने में मदद करता है, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

धमनियों को साफ और स्वस्थ रखता है
नारियल पानी में कोई कोलेस्ट्रॉल या फैट नहीं होता, इसलिए यह धमनियों को साफ और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। यह खून में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी सहायक हो सकता है, जो दिल की बीमारियों से बचाव करता है।

कब और कितना पीएं?
अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं, तो रोजाना 1 गिलास नारियल पानी पीना पर्याप्त है। आप इसे हफ्ते में तीन दिन भी ले सकते हैं। सबसे अच्छा समय है सुबह खाली पेट। लेकिन अगर आप हाई बीपी की दवाइयां ले रहे हैं, तो नारियल पानी पीने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:

2025 में फुटबॉल ने बनाया इतिहास, क्या आईपीएल भी लिखेगा नया अध्याय