राजधानी दिल्ली में बीते कई हफ्तों से भीषण गर्मी अपना कहर बरपा रही है। दिल्ली के साथ साथ अन्य शहरों में भी गर्मी का सितम देखने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में लू की स्थिति अभी ऐसे ही बनी रहेगी। राजधानी के पारे की बात करें तो यह पारा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली में मानो जैसे आसमान से आग बरस रही है,मौसम विभाग की जानकारी से पता चला है की ,26 मई के दिन पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा गया था या पिछले 9साल में अधिकतम तापमान नोट किया गया है। इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान बताया जा रहा है। 2015 में इस दिन का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री तक दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग का कहना है की अभी लू को लेकर दिल्ली में गर्मी ऐसे ही बरकरार रहेगी। ऐसा बताया जा रहा है की सोमवार से बुधवार तक के लिए लू की स्थिति को लेकर मौसम विभाग की तरफ से रेड अलर्ट भी जारी किया है।दिल्ली के शहरी केंद्रों मुंगेशपुर व नजफगढ़ इन जगहों पर 48 डिग्री के पार तक पारा पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में हो सकता है की इस बार लू के साथ भीषण गर्मी पड़ सकती है। वही दूसरी तरफ 31 तक बारिश हो सकती है। इससे तापमान में कमी की आशंका जताई जा रही है।
हर दिन गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लू और सूरज की तपन से सभी लोग का हाल बेहाल हैं। सुबह से ही हाल बेहाल कर देने वाली गर्मी का रंग देखने को मिल जाता है। गर्मीगर्मी की वजह से बाजारों में भी सुनसान पड़ा हुआ है।
गर्म हवा का कहर मानो सुबह से ही शुरू हो जाता है उससे लू का अहसास पूरे दिन बना राहत है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में भीषण लू प्रकोप दिन भर बना रहता है। मौसम केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान की बात करें तो यह 45.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया। ऐसा बताया जा रहा है की यह तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। दूसरी ओर न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा।
यह भी पढ़े:CSIR UGC NET Exam के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख, जानें रजिस्ट्रेशन करने का तरीका
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check