RCB का इंतजार खत्म, अब इंग्लैंड फतह करेंगे गिल-गंभीर

पिछले कुछ हफ्तों से भारतीय क्रिकेट में एक ही नंबर लगातार चर्चा में बना हुआ है – 18। वजह भी खास है:
विराट कोहली की जर्सी नंबर 18, RCB की पहली IPL ट्रॉफी, और अब टीम इंडिया का 18 साल पुराना टेस्ट सीरीज जीतने का सपना।
IPL 2025 में विराट कोहली की RCB ने आखिरकार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। अब यही सवाल उठ रहा है — क्या गौतम गंभीर और शुभमन गिल की जोड़ी वही कमाल इंग्लैंड में दोहरा पाएगी?

18 साल की भूख, इंग्लैंड में जीत का सूखा
टीम इंडिया ने आखिरी बार साल 2007 में इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट सीरीज जीती थी। उस टीम का हिस्सा गौतम गंभीर खुद थे। लेकिन इसके बाद से हर दौरे पर सिर्फ नाकामी हाथ लगी:

2011: इंग्लैंड ने भारत को 4-0 से हराया

2014: 1-3 से हार

2018: 1-4 से शिकस्त

2021-22: भारत 2-1 से आगे था, लेकिन आखिरी टेस्ट 2022 में हुआ और इंग्लैंड ने जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर कर दी

IPL से मिली उम्मीद, टेस्ट में भी दिखेगा असर?
IPL 2025 में RCB की जीत को विराट कोहली की जर्सी नंबर 18 से जोड़कर देखा जा रहा है। अब टीम इंडिया को भी टेस्ट में 18 साल से चले आ रहे सूखे को खत्म करना है।
लेकिन चुनौती आसान नहीं होगी क्योंकि इस बार टीम में विराट, रोहित, शमी और अश्विन जैसे सीनियर खिलाड़ी नहीं हैं। टीम की कमान नए कप्तान शुभमन गिल के हाथ में है और कोच के रूप में गौतम गंभीर पर बड़ी जिम्मेदारी है।

क्या गंभीर-गिल की जोड़ी बदल पाएगी इतिहास?
RCB की जीत से पहले बहुत से लोगों को उनसे उम्मीद नहीं थी। फिर भी “18 का संयोग” इतिहास बनाकर गया। अब यही सवाल टीम इंडिया से है –
क्या गौतम गंभीर और शुभमन गिल उस इतिहास को दोहरा पाएंगे?
क्या वे इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतकर 18 साल की भूख मिटा पाएंगे?

यह भी पढ़ें:

क्या आप भी दिन में कई बार ब्लैक कॉफी पीते हैं? जानिए इसके खतरे और साइड इफेक्ट्स