RCB, पंजाब या मुंबई – टॉप-2 में कौन मारेगा बाज़ी

आईपीएल 2025 अब अपने लीग चरण के अंतिम पड़ाव पर है। चार टीमें गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ का टिकट कटा चुकी हैं। अब मुकाबला है टॉप-2 में जगह बनाने का, जो सीधे क्वालिफायर-1 में पहुंचने का मौका देगा—यानि फाइनल में पहुंचने की एक अतिरिक्त राह।

टॉप-2 की दौड़: किसे कितना चाहिए?
टीम मैच जीत अंक नेट रन रेट
गुजरात टाइटंस 14 9 18 +0.415
पंजाब किंग्स 13 8 17 +0.327
आरसीबी 13 8 17 +0.255
मुंबई इंडियंस 13 8 16 +0.198

मुंबई बनाम पंजाब मैच हुआ रद्द, तो क्या होगा?
आईपीएल 2025 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है। यदि यह मैच बारिश या किसी अन्य कारण से रद्द होता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेंगे।

इस स्थिति में पंजाब के 18 अंक हो जाएंगे, और वे नेट रन रेट के आधार पर टॉप-2 में जगह बना लेंगी।

गुजरात टाइटंस पहले ही 18 अंकों के साथ सुरक्षित है और अधिक जीत के चलते वह पंजाब से आगे रहेगी।

अगर पंजाब जीतता है तो?
पंजाब के 14 मैचों में 19 अंक हो जाएंगे और वे निश्चित तौर पर टॉप-2 में पहुंच जाएंगे।

वहीं, मुंबई अगर जीतती है तो उसके भी 18 अंक हो जाएंगे। फिर नेट रन रेट तय करेगा कि वो टॉप-2 में रहेगी या नहीं।

RCB के पास खुद की किस्मत, खुद के हाथ
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अभी एक मैच और खेलेगी। यदि वो अपना अंतिम लीग मुकाबला जीतती है:

तो उसके भी 19 अंक हो जाएंगे और वह टॉप-2 में फिक्स हो जाएगी।

लेकिन हार की स्थिति में उनके 17 अंक ही रह जाएंगे और वो तीसरे या चौथे स्थान पर रह सकते हैं।

IPL 2025 टॉप-2 की रेस के संभावित समीकरण:
स्थिति टॉप-2 में कौन?
पंजाब बनाम मुंबई मैच रद्द गुजरात, पंजाब
पंजाब जीतता है पंजाब, गुजरात/RCB (RCB के नतीजे पर निर्भर)
मुंबई जीतती है गुजरात, RCB/मुंबई (NRR पर निर्भर)
RCB जीतती है गुजरात, RCB
RCB हारती है गुजरात, पंजाब/मुंबई

यह भी पढ़ें:

IPU में दाखिले की राह आसान! अब काउंसलिंग पर नहीं लगेगा एक भी पैसा