‘छावा’ की शानदार सफलता और धनुष स्टारर ‘कुबेर’ के बाद, अब रश्मिका मंदाना अपने करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाने को तैयार हैं। उनकी नई फिल्म ‘मैसा’ (Maisa) का पोस्टर रिलीज हो चुका है, जिसमें उनका लुक देखकर फैंस चौंक गए हैं।
पोस्टर में दिखा रश्मिका का रौद्र रूप
रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म मैसा का फर्स्ट लुक शेयर किया। पोस्टर में वो हथियार लिए हुए दिख रही हैं, उनका चेहरा खून से लथपथ है और आंखों में भयंकर क्रोध है। यह लुक रश्मिका की अब तक की सभी इमेज से बिलकुल अलग है।
एक्ट्रेस ने लिखा:
“मैं हमेशा कुछ नया और रोमांचक करने की कोशिश करती हूं। ‘मैसा’ एक ऐसा किरदार है जिसे मैंने पहले कभी नहीं निभाया, एक ऐसी दुनिया जिसका अनुभव मैंने नहीं किया और एक ऐसा रूप जिसे मैंने खुद कभी नहीं देखा। यह भूमिका खतरनाक है, इसलिए थोड़ी नर्वस हूं लेकिन बेहद उत्साहित भी हूं।”
फिल्म का नाम और डायरेक्शन टीम
रश्मिका की इस अगली फिल्म का टाइटल ‘मैसा’ है। इसका निर्देशन रविंद्र पुले कर रहे हैं और इसे अजय और अनिल सैय्यापुरेड्डी प्रोड्यूस कर रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि यह फिल्म चार भाषाओं में रिलीज होगी। हालांकि अभी इसकी रिलीज डेट घोषित नहीं की गई है।
रश्मिका मंदाना का वर्कफ्रंट
इस समय रश्मिका धनुष के साथ ‘कुबेर’ में नजर आ रही हैं। इसके अलावा वह बॉलीवुड फिल्म ‘थामा’ में आयुष्मान खुराना के साथ दिखाई देंगी। वहीं साउथ में उनकी अगली फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ है, जिसमें वह विजय देवरकोंडा के अपोज़िट होंगी।
यह भी पढ़ें:
आम खाने के बाद भूलकर भी न करें ये 3 काम, वरना सेहत हो सकती है खराब
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check