रणवीर बनाम शाहिद! 5 दिसंबर 2025 को बॉक्स ऑफिस पर होने जा रही है ‘धुरंधरों’ की टक्कर

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म “Dhurandhar” की रिलीज डेट तय हो चुकी है – 5 दिसंबर 2025। लेकिन यह तारीख यूं ही नहीं चुनी गई है। पिछले कुछ वर्षों से यह पहला फ्राइडे साल की सबसे बड़ी भिड़ंत के लिए मशहूर हो गया है। चाहे वो रणबीर कपूर की “एनिमल” बनाम विकी कौशल की “सैम बहादुर” हो, या पुष्पा 2 का धुआंधार प्रदर्शन – यह वीकेंड हर साल इतिहास रचता आया है। अब 2025 में भी कुछ वैसा ही होने जा रहा है।

हालांकि शुरुआत में खबर थी कि प्रभास की “द राजा साब” भी इसी दिन रिलीज होगी, लेकिन अब उनके मेकर्स ने 2026 की ओर रुख कर लिया है। मगर रणवीर की राह आसान नहीं होने वाली, क्योंकि अब सामने हैं शाहिद कपूर – एक ऐसा अभिनेता जिसने लगातार 45 से ज्यादा फिल्में दी हैं और अब विशाल भारद्वाज के निर्देशन में एक नई कहानी के साथ तैयार हैं।

शाहिद कपूर की फिल्म से टकराएंगे रणवीर
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद कपूर ने अपनी आगामी फिल्म की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया है। यह फिल्म, जिसे प्रोड्यूस कर रहे हैं साजिद नाडियाडवाला, पहले से ही 5 दिसंबर के लिए लॉक की जा चुकी थी। यही वजह है कि टीम पीछे हटने के मूड में नहीं है।

इस फिल्म में शाहिद के साथ नजर आएंगे तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, और रणदीप हुड्डा – चारों दमदार नाम, जिनका इंडस्ट्री में ट्रैक रिकॉर्ड भी मजबूत है। यह फिल्म विशाल भारद्वाज के स्टाइल में होगी – यानी क्लासिक ट्रीटमेंट के साथ कुछ कमर्शियल एलीमेंट्स और चार्टबस्टर गानों का तड़का भी लगेगा।

क्या होगा टक्कर का नतीजा?
जहां एक ओर रणवीर सिंह का “Dhurandhar” एक बिग बजट एक्शन एंटरटेनर माना जा रहा है, वहीं शाहिद कपूर की फिल्म कंटेंट, संगीत और परफॉर्मेंस का पावरहाउस होगी। दोनों ही सितारों की फैन फॉलोइंग तगड़ी है और ट्रैक रिकॉर्ड भरोसेमंद। यही वजह है कि 5 दिसंबर 2025 का बॉक्स ऑफिस क्लैश अब इंडस्ट्री का सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबला बनता जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

क्रेडिट कार्ड से पेट्रोल भरवाना पड़ सकता है भारी! क्या आप भी खतरे में हैं