डॉन 3 के लुक में नजर आए रणवीर सिंह मास्क लगाकर लुक छुपाया

रणवीर सिंह को बुधवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। ऐसा माना जा रहा है की फिल्म इंडस्ट्री के दो दिग्गज अभिनेताओं अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री को अपना नया डॉन जल्द ही मिलने वाला है।शाहरुख खान ने अपने हाथ  डॉन 3 से खींच लिए थे। रणवीर सिंह ने डॉन 3 के लिए हां कर दी थी। रणवीर सिंह मुंबई के एयरपोर्ट पर विंटर आउटफिट के साथ चेहरे पर मास्क लगाए दिखाई दिए थे। उनका ये अवतार देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि शायद रणवीर अपनी आने वाली फिल्म ‘डॉन 3’ के लुक को बताना नहीं चाहते हैं। लोगों का कहना है कि अपना लुक छुपाने के लिए रणवीर ने मास्क का सहारा लिया है।

डॉन 3 में कियारा आडवाणी के साथ रणवीर सिंह एक साथ नजर आएंगे। इन दोनो का का जलवा एक साथ देखने के लिए मिलेगा। अभी तक की खबर ये है की दोनों  के नाम पर ऑफिशियली मुहर लग चुकी है।  रणवीर सिंह का लूक जो एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है वो सबको हैरान कर देने वाला है। ऐसा दावा इया जा रहा है कि रणवीर डॉन 3 के लुक को फैंस से छुपाने  की कोशिश कर रहे थे। डॉन 3′ में रणवीर को लेकर अब लोगों के अंदर एक्साइटमेंट बढ़ रही है। फिल्म डॉन 3 का डायरेक्शन फरहान अख्तर करेंगे। आपको जैसा पता है कि ‘डॉन’ की पहला पार्ट 2006 में आया था और 2011 में ‘डॉन 2’ का सीक्वल आया था।  और अब डॉन 3 में शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह नए ‘डॉन’ होंगे।

यह भी पढ़े:पॉवर कपल ने एक दूसरे का जूठा खाकर फैंस का सारा ध्यान का अपनी ओर खींच लिया