बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है। एक्टर ने खुद इसकी घोषणा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर की है। इसमें अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल की भी अहम भूमिका हैं।
दीपिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल स्टारर निर्देशक आदित्य धर की अगली एक्शन थ्रिलर फिल्म का पोस्टर साझा किया। उन्होंने पोस्टर के साथ एक ब्लैक हार्ट इमोजी लगाया है। उनका ये रिएक्शन अब इंटरनेट पर वायरल है।
इससे पहले रणवीर सिंह ने अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म की आधिकारिक घोषणा अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा कर दी थी। रणवीर सिंह ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा- “ये मेरे प्रशंसकों के लिए है, जो मेरे साथ बहुत धैर्य रखते हैं और इस तरह के मोड़ के लिए शोर मचा रहे हैं। मैं आप सभी से प्यार करता हूं और मैं आपसे वादा करता हूं कि इस बार, एक ऐसा सिनेमाई अनुभव मिलेगा जो पहले कभी नहीं हुआ। आपके आशीर्वाद के साथ, हम इस शानदार, बड़े मोशन पिक्चर एडवेंचर को उत्साही ऊर्जा और शुद्ध इरादे के साथ शुरू करते हैं। इस बार ये व्यक्तिगत है।”
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check