राखी सावंत पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह दावा कर रही हैं कि वे पाकिस्तान में हैं और वहां के डोडी खान से शादी करने जा रही हैं। राखी ने खुद इस बात का खुलासा किया और बताया कि वे जल्द ही पाकिस्तान में रहने वाले टिकटॉकर डोडी खान से शादी करेंगी। हालांकि, राखी ने इस दौरान यह भी कहा कि अगर पाकिस्तान में कोई समस्या आई, तो उनके पास एक ‘प्लान बी’ है, और वे पूरी तरह से सनी देओल पर भरोसा करती हैं।
राखी सावंत ने टीवी9 हिंदी डिजिटल से बातचीत में कहा, “अगर मैं पाकिस्तान के किसी लड़के से शादी करूं तो इसे पब्लिसिटी स्टंट कह दिया जाता है, जबकि सैफ अली खान और बाकी बड़े सितारे अगर कोई शादी करते हैं तो उन्हें तारीफें मिलती हैं। आप सभी ने डोडी जी को देखा है। उन्होंने मुझे प्रपोज़ किया है, और मैं सीरियस हूं।”
आगे राखी ने कहा कि उन्हें डोडी खान के साथ एक अच्छा रिश्ता मिला है और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है। राखी ने कहा, “पाकिस्तान से मुझे बहुत प्यार मिला है। पहले मैं एक गधे के साथ भटक रही थी, लेकिन अब एक अच्छे इंसान का रिश्ता मुझे मिला है, और मैं इसे स्वीकार करती हूं।”
लेकिन अगर डोडी खान उन्हें धोखा देते हैं या वे पाकिस्तान में कहीं फंस जाती हैं, तो राखी के पास अपना ‘प्लान बी’ भी तैयार है। राखी ने कहा, “अगर मैं पाकिस्तान में फंस गई, तो सनी देओल ही मुझे बचाएंगे। वह सिर्फ फिल्मों में हैंडपंप उखाड़ते नहीं हैं, बल्कि असल में भी मेरी मदद कर सकते हैं।”
यह भी पढ़ें:
क्या आपको भी दिख रहे हैं डायबिटीज के लक्षण? जानिए पहले 5 संकेत
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check