दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत की फिल्म ‘वेट्टैयन’ ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। जे ज्ञानवेल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वेट्टैयन’ में रजनीकांत की मुख्य भूमिका है।इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की भी अहम भूमिका है। अमिताभ और रजनीकांत ने अंधा कानून, गिरफ्तार और हम जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। यह जोड़ी 33 साल के बाद साथ नजर आयी है।
इस फिल्म को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘वेट्टैयन’ ने रिलीज के पहले वीकेंड के दौरान तीन दिनो में 82 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की थी। फिल्म ने चौथे दिन 22 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। इस तरह यह फिल्म चार दिनों में भारतीय बाजार में 104 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।
लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म वेट्टैयन में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन के अलावा राणा दग्गुबाती, फहद फाजिल, मंजू वारियर, दुशारा विजयन, रितिका सिंह, जीएम सुंदर, रोहिणी, राव रमेश, रमेश थिलक, रक्षण और अन्य सितारे शामिल हैं। इस फिल्म में संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का है।
यह भी पढ़े :-
पत्ता गोभी का सेवन करते समय बरतें ये सावधानियां, नहीं तो हो सकता नुकसान
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check