लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के नसीराबाद में हाल में कथित रूप से मार दिये गये एक दलित युवक के परिवार से मिलने पहुंचे। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि गांधी दोपहर करीब एक बजे अमेठी जिले के हवाई अड्डे पर उतरे और वहां से रायबरेली के नसीराबाद के लिए रवाना हुए, जहां हाल में एक दलित युवक की कथित रूप से हत्या कर दी गई थी।
गांधी के साथ अजय राय और कांग्रेस के उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय, राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी समेत कई प्रमुख नेता मौजूद थे।
सलोन इलाके में 11 अगस्त को कुछ स्थानीय लोगों के साथ विवाद के बाद अनुज पासी (22) नामक एक दलित युवक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। पुलिस के अनुसार इस सिलसिले में अब तक कम से कम छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़े :-
आइकिया इंडिया आने वाले वर्ष में सभी बाजारों में एक ही दिन में ‘डिलीवरी’ की सुविधा करेगी शुरू
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check