मुंबई इंडियंस इस बार आईपीएल के फाइनल तक पहुंचने के बेहद करीब है, लेकिन इसके लिए हार्दिक पंड्या की टीम को क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स को हराना होगा। इस अहम मुकाबले में सभी की नजरें पूर्व कप्तान और स्टार ओपनर रोहित शर्मा पर होंगी, जिन्होंने पिछले मैच में जीत दिलाने वाली पारी खेली थी।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ एलिमिनेटर में रोहित ने तेज़ी से 81 रन बनाए थे, जिससे मुंबई ने 228 रन का बड़ा स्कोर बनाया और 20 रन से जीत हासिल की। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि रोहित इस बार भी ऐसा ही प्रदर्शन करेंगे।
लेकिन इस बार ‘हिटमैन’ पर भरोसा करना आसान नहीं होगा क्योंकि क्वालिफायर मैचों में उनका प्रदर्शन खासा निराशाजनक रहा है।
रोहित शर्मा ने क्वालिफायर-1 और क्वालिफायर-2 में अब तक कुल 9 पारियां खेली हैं, लेकिन उनमें 90 रन का आंकड़ा तक नहीं छू पाए। उन्होंने कुल 81 रन बनाए हैं, औसत सिर्फ 9 और स्ट्राइक रेट 92 का रहा है। इसमें से एक भी पारी 30 रन से ऊपर नहीं गई।
जहां तक पूरे सीजन की बात है, तो रोहित का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। खराब शुरुआत के बाद उन्होंने कुछ दमदार पारियां खेलीं, लेकिन कुल 14 मैचों में 31.53 की औसत से मात्र 410 रन ही बनाए हैं, जिनमें 4 अर्धशतक शामिल हैं।
अब देखना होगा कि क्वालिफायर-2 में वह अपने प्रदर्शन को सुधार पाते हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check