प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में सबसे आम कैंसर में से एक है। यह रोग विशेष रूप से 50 वर्ष से अधिक आयु वाले पुरुषों में अधिक पाया जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस कैंसर की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि शुरुआती अवस्था में इसके कोई स्पष्ट लक्षण नहीं होते, इसलिए पुरुष अक्सर समय पर जांच नहीं कराते और बीमारी गंभीर स्थिति तक पहुंच जाती है।
प्रोस्टेट कैंसर के शुरुआती संकेत
हालांकि शुरूआती चरण में लक्षण दिखाई नहीं देते, फिर भी कुछ मामूली संकेत मिल सकते हैं। इनमें शामिल हैं:
पेशाब करने में कठिनाई या बार-बार पेशाब लगना
पेशाब के दौरान जलन या दर्द
मूत्राशय पूरी तरह से खाली न होना
कभी-कभी रक्त के निशान का मिलना
ध्यान दें कि इन लक्षणों का होना जरूरी नहीं कि प्रोस्टेट कैंसर ही हो, लेकिन समय पर जांच से किसी भी गंभीर स्थिति को रोका जा सकता है।
कैसे पहचाने और बचाव करें
नियमित स्वास्थ्य जांच
50 वर्ष से ऊपर के पुरुषों को PSA (Prostate-Specific Antigen) टेस्ट और डिजिटल रेक्टल एक्साम (DRE) करवाना चाहिए। यह जांच शुरुआती चरण में प्रोस्टेट कैंसर की पहचान में मदद करती है।
स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं
वजन नियंत्रित रखें, संतुलित आहार लें और नियमित व्यायाम करें। अधिक वसा वाला भोजन और मोटापा प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं।
धूम्रपान और शराब से परहेज़
धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन प्रोस्टेट और अन्य कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकता है।
परिवार में इतिहास जानें
यदि परिवार में किसी पुरुष को प्रोस्टेट कैंसर रहा है, तो समय से पहले जांच शुरू करना जरूरी है।
यह भी पढ़ें:
रात में नींद टूटती रहती है? यह हो सकता है गंभीर बीमारी का पहला संकेत
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check