बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘द ब्लफ’ सेट से एक बीटीएस (बिहाइंड द सीन) फोटो शेयर की है।
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में फिल्म द ब्लफ के सेट से एक बीटीएस फोटो शेयर की, जिसमें एक पुरानी बंदूक दिखाई दे रही है।
फोटो के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, वाइल्ड! हमारे पीरियड के हिसाब से इस्तेमाल किए जाने वाले प्रॉप्स बहुत कूल हैं! फिल्म ‘द ब्लफ’ में प्रियंका एक समुद्री डाकू की भूमिका निभाती दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स कर रहे हैं। फिल्म में कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और वेदांतन नायडू भी हैं।
यह भी पढ़े :-
‘कल्कि 2898 एडी’ का जलवा बरकरार, 30वें दिन भी किया 1 करोड़ से ज्यादा का कारोबार
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check