रियलिटी टीवी स्टार प्रिंस नरूला और ‘बिग बॉस’ फेम युविका चौधरी जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। शादी के छह साल बाद प्रिंस और युविका परिवार में एक नन्हें सदस्य का स्वागत करने जा रहे हैं। युविका और प्रिंस ने कुछ दिन पहले पोस्ट कर ये खुशखबरी शेयर की थी, जिसके बाद युविका का बेबी शॉवर इवेंट हाल ही में हुआ। इस इवेंट के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
युविका चौधरी अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपने बेबी शॉवर के लिए व्हाइट ड्रेस चुनी। इस ड्रेस में वह बेहद प्यारी लग रही थीं। उनकी ड्रेस में ऑफ-शोल्डर स्लीव्स और स्वीटहार्ट नेकलाइन थी। उनके लुक को फैंस काफी पसंद करते हैं। इवेंट में युविका के पति प्रिंस नरूला ने सफेद पैंट के साथ हल्के नीले रंग की शर्ट पहनी थी। युविका चौधरी की गोदभराई में परिवार से सदस्यों के अलावा कई मशहूर हस्तियों ने भी शिरकत की थी।
प्रिंस और युविका का एक वीडियो पैपराजी अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसमें दोनों क्यूट पोज देते नजर आ रहे हैं। प्रिंस युविका के बेबी बंप को प्यार से चूमते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस ने कमेंट कर कपल को शुभकामनाएं दी हैं।
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की लव स्टोरी
युविका और प्रिंस की शादी को छह साल हो गए हैं। इनकी प्रेम कहानी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ से शुरू हुई थी। इसी शो पर उनकी मुलाकात हुई और वहीं उन्हें प्यार हो गया। प्रिंस युविका से सात साल छोटे हैं। युविका 41 साल की हैं और प्रिंस 33 साल के हैं। ‘बिग बॉस’ के घर में प्यार में पड़ने और कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने 2018 में शादी कर ली। शादी के छह साल बाद यह जोड़ा अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहा है। ये दोनों अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए काफी उत्साहित हैं।
यह भी पढ़े :-
यह दिन भारत का था, सेमीफाइनल में अपना खेल दिखायेंगे : पी आर श्रीजेश
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check