भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स पहले नौ होल में शानदार शुरुआत करने के बाद आखिरी नौ होल में तीन बोगी के कारण वुमेन आयरिश ओपन के शुरुआती दौर में पार 73 के कार्ड के साथ संयुक्त 45वें स्थान पर है।
हमवतन दीक्षा डागर ने अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाये रखी और तीन बर्डी तथा दो बोगी की मदद से एक अंडर 72 का कार्ड खेला। वह संयुक्त 29वें स्थान पर है।
प्रणवी ने 10वें होल से खेल शुरू करने के बाद 11वें, 12वें और 13वें होल में बर्डी लगाई। वह शुरुआती चार होल के बाद तीन अंडर के स्कोर के साथ शानदार स्थिति में थी। उन्होंने इसके बाद 15वें होल पर बोगी और 17वें होल पर बर्डी लगाई। वह इसके बाद चौथे, आठवें और नौवें होल में भी बर्डी कर बैठी।
प्रतियोगिता में भाग ले रही अन्य भारतीयों में त्वेसा मलिक (76) संयुक्त 93वें और रिद्धिमा दिलावरी (79) संयुक्त 128वें स्थान पर हैं। इन दोनों को कट में जगह बनाने के लिए दूसरे दौर में अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा।
यह भी पढ़े :-
बहन की प्रेमिका को भाई ने दी यह खौफनाक सजा
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check