जानीमानी अभिनेत्री पूजा हेगड़े श्रीलंका में अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनायेंगी। पूजा हेगड़े आज 34 वर्ष की हो गयी हैं।
अपने खास दिन को यादगार बनाने के लिए, पूजा अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल से एक अच्छी छुट्टी लेकर श्रीलंका जा रही हैं । मुंबई में अपने परिवार के साथ दशहरा मनाने के बाद पूजा हेगड़े अपना जन्मदिन मनाने के लिए श्रीलंका जा रही हैं।
वर्ष 2025 पूजा हेगड़े के लिये महत्वपूर्ण वर्ष है।वह फिल्म देवा में शाहिद कपूर और सूर्या 44 में सूर्या के साथ नजर आयेंगी। इसके अलावा पूजा हेगड़े, अभिनेता थलपति विजय के साथ थलपति 69 में भी नजर आयेंगी।
यह भी पढ़े :-
लाल पत्तागोभी: खून की कमी (एनीमिया) दूर करने का एक बेहतरीन उपाय
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check