खून में यूरिक एसिड की मात्रा संतुलित रखना सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। यूरिक एसिड हमारे शरीर में प्यूरीन नामक पदार्थ के टूटने से बनता है, जो प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ, शेलफिश और शराब जैसी चीजों में पाया जाता है। जब प्यूरीन की मात्रा बढ़ जाती है तो यूरिक एसिड जोड़ों में क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है, जिससे जोड़ों में दर्द और सूजन होने लगती है। यह गाउट जैसी समस्या को और भी गंभीर बना देता है।
हालांकि, सही खानपान से यूरिक एसिड को नियंत्रित किया जा सकता है। इस मामले में अनार का जूस बहुत फायदेमंद साबित होता है।
अनार का जूस कैसे करता है यूरिक एसिड को कम?
अनार में साइट्रिक और मैलिक एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं, जो यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से अनार का जूस पीने से न सिर्फ यूरिक एसिड कंट्रोल रहता है बल्कि गाउट के कारण होने वाली सूजन और दर्द में भी राहत मिलती है। इसके अलावा, अनार किडनी की समस्याओं को भी कम करने में सहायक होता है।
घर पर बनाएं ताजा अनार का जूस
अनार के दाने निकाल लें।
ब्लेंडर में अनार के दाने और आधा कप पानी डालकर अच्छी तरह पीस लें।
तैयार प्यूरी को बारीक छन्नी से छान लें।
इस जूस में थोड़ा काला नमक मिला लें।
अगर ठंडा पीना हो तो आइस क्यूब्स डालकर सर्व करें।
बस, आपका ताजा और पौष्टिक अनार का जूस तैयार है!
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check