प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस वक्त जापान की यात्रा पर हैं। इस दौरान टोक्यो में रह रहे प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि ‘टोक्यो में भारतीय समुदाय के स्नेह और गर्मजोशी से मैं बहुत प्रभावित हूं। जापानी समाज में सार्थक योगदान देते हुए हमारी सांस्कृतिक जड़ों को संरक्षित करने की उनकी प्रतिबद्धता सचमुच सराहनीय है।
उन्होंने आगे लिखा कि अब से कुछ ही घंटों में, मैं भारत-जापान व्यापार और निवेश संबंधों को और मज़बूत बनाने पर केंद्रित व्यापारिक नेताओं के एक समूह के साथ बातचीत करूंगा।’
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check