पीएम नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब से भारत लौटते समय पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से बचते हुए दूसरा रूट चुना, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा संदेश माना जा रहा है। यह कदम पहलवाम हमले के बाद लिया गया, जिसमें कई निर्दोष लोग मारे गए थे। मंगलवार को जब पीएम मोदी जेद्दा गए थे, तब उनका विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से होकर गुजरा था, लेकिन बुधवार को लौटते वक्त उन्होंने पाकिस्तान का एयरस्पेस इस्तेमाल नहीं किया।
पाकिस्तान से बचते हुए चुना दूसरा रूट
सऊदी अरब जाने का सामान्य रूट पाकिस्तान से होकर गुजरता है, लेकिन पीएम मोदी ने मुंबई से अरब सागर होते हुए दूसरे रूट का चुनाव किया। 2019 में पुलवामा हमले के बाद भी भारत ने पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल बंद कर दिया था, और अब पहलगाम हमले के बाद भी दोनों देशों के रिश्तों में और तनाव बढ़ने की संभावना है।
हमला कैसे हुआ?
मंगलवार को पहलगाम में पर्यटकों पर हमला किया गया था, जिसमें 28 लोग मारे गए और कई लोग घायल हो गए। करीब 5 से 6 आतंकियों ने पर्यटकों पर AK-47 से अंधाधुंध गोलियां चलाईं। यह हमला पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों को समर्थन देने के चलते एक बार फिर दोनों देशों के रिश्तों में खटास ला सकता है।
पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग
भारत लौटने के बाद, पीएम मोदी ने NSA अजीत डोभाल, विदेश सचिव, और विदेश मंत्री जयशंकर के साथ एयरपोर्ट पर बैठक की और पूरी घटना का ब्रीफ लिया। इसके बाद, वह कई अधिकारियों और मंत्रियों के साथ एक हाई लेवल मीटिंग करेंगे। देश में अब आतंकवाद के खिलाफ गुस्से की लहर है और दोषियों को सजा दिलाने की मांग उठ रही है।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check