आज के समय में स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन अक्सर यूज़र्स की शिकायत रहती है कि फोन 100 प्रतिशत चार्ज होने के बावजूद कुछ ही घंटों में बैटरी जवाब देने लगती है। कई लोग इसे बैटरी खराब होने की निशानी मान लेते हैं, जबकि हकीकत यह है कि गलत सेटिंग्स और बेवजह चल रही ऐप्स बैटरी को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं। अगर समय रहते कुछ जरूरी बदलाव कर लिए जाएं, तो फोन की बैटरी लाइफ को काफी हद तक बढ़ाया जा सकता है।
1. स्क्रीन ब्राइटनेस को रखें कंट्रोल में
फोन की बैटरी सबसे ज्यादा स्क्रीन पर खर्च होती है। ऑटो ब्राइटनेस बंद कर बहुत ज्यादा रोशनी रखने से बैटरी तेजी से खत्म होती है। बेहतर होगा कि ब्राइटनेस को मैन्युअली मध्यम स्तर पर रखें या जरूरत पड़ने पर ही बढ़ाएं।
2. बैकग्राउंड ऐप्स को करें सीमित
कई ऐप्स फोन इस्तेमाल न करने पर भी बैकग्राउंड में एक्टिव रहती हैं और लगातार डेटा व बैटरी खर्च करती रहती हैं। सेटिंग्स में जाकर बैकग्राउंड ऐप रिफ्रेश को बंद करें और गैर-जरूरी ऐप्स को क्लोज करें। इससे बैटरी की खपत में साफ फर्क दिखाई देगा।
3. लोकेशन और ब्लूटूथ का सोच-समझकर इस्तेमाल
जीपीएस, ब्लूटूथ और वाई-फाई जैसी सुविधाएं लगातार चालू रहने पर बैटरी को तेजी से खत्म करती हैं। जब इनकी जरूरत न हो, तो इन्हें बंद रखना बेहतर होता है। खासतौर पर लोकेशन सर्विस बैटरी ड्रेन की बड़ी वजह बनती है।
4. नोटिफिकेशन और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले पर लगाएं रोक
हर ऐप से आने वाले नोटिफिकेशन न सिर्फ ध्यान भटकाते हैं, बल्कि स्क्रीन बार-बार ऑन होने से बैटरी भी खर्च होती है। सेटिंग्स में जाकर केवल जरूरी ऐप्स के नोटिफिकेशन चालू रखें। इसके अलावा अगर फोन में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले का फीचर है, तो उसे बंद करना भी फायदेमंद साबित होता है।
5. पावर सेविंग मोड का करें सही इस्तेमाल
ज्यादातर स्मार्टफोन्स में बैटरी सेवर या पावर सेविंग मोड का विकल्प मौजूद होता है। इस मोड को ऑन करने से बैकग्राउंड प्रोसेस सीमित हो जाते हैं और फोन कम बैटरी में भी ज्यादा देर तक चलता है। खासकर बाहर रहते समय यह सेटिंग बेहद उपयोगी है।
यह भी पढ़ें:
WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी राहत: अब स्टेटस भी होंगे Draft में सेव
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check