A view of a wet smartphone placed in a bowl of rice to dry, in London, Wednesday, Feb. 28, 2024. There's a lot of advice on the internet about what to do if you drop your phone in water, some of it conflicting. So what should you do then? Wipe as much moisture off as you can and leave it to dry. Don't use a hair dryer or put on a radiator. But whatever you do, don't dunk your device into a bowl of rice. (AP Photo/Frank Augstein)

फोन गिरा पानी में? चावल नहीं, अपनाएं ये एक्सपर्ट्स वाला तरीका

अक्सर हमारे साथ ऐसा होता है कि फोन गलती से पानी में गिर जाता है — कभी बाथरूम में, कभी बाल्टी में या फिर बारिश में भीगने से। ऐसे में ज़्यादातर लोग बिना सोचे-समझे फोन को चावल में रख देते हैं या धूप में सुखाने लगते हैं। लेकिन क्या वाकई यह तरीका सही है? तकनीकी विशेषज्ञों की मानें तो यह घरेलू ‘नुस्खा’ कई बार फोन को बचाने की जगह और ज्यादा नुकसान पहुंचा देता है।

सबसे पहले क्या करें:
अगर फोन पानी में गिर गया है, तो तुरंत उसे स्विच ऑफ करें और चार्जिंग से हटा दें। कई लोग घबराहट में फोन ऑन करके जांचते हैं कि वह चल रहा है या नहीं — यही सबसे बड़ी गलती होती है। इलेक्ट्रॉनिक सर्किट गीले होने पर करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है और फोन के अंदरूनी हिस्से स्थायी रूप से खराब हो सकते हैं।

चावल में रखने का मिथक:
लोगों का मानना है कि चावल नमी सोख लेते हैं, इसलिए फोन को उनमें रख देना मददगार होता है। हालांकि, विशेषज्ञ बताते हैं कि चावल कुछ बाहरी नमी जरूर खींच लेते हैं, लेकिन फोन के अंदर घुसे पानी या वाष्प तक उनका असर नहीं पहुंचता। इससे फोन के माइक्रोचिप्स में जंग (corrosion) लगने का खतरा बढ़ जाता है।

धूप में सुखाने का खतरा:
धूप में रखने से फोन की स्क्रीन, बैटरी और रबर सील को नुकसान पहुंच सकता है। अत्यधिक गर्मी के कारण फोन के प्लास्टिक पार्ट्स पिघल सकते हैं या बैटरी फुल सकती है।

एक्सपर्ट्स क्या सलाह देते हैं:
तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार, पानी में गिरने के बाद सबसे सुरक्षित तरीका है फोन को सूखे कपड़े से पोंछकर, हवा वाली जगह पर प्राकृतिक रूप से सुखाना। इसके बाद यदि संभव हो, तो सर्विस सेंटर पर जाकर फोन को खोलकर अंदर से सुखवाएं। कुछ टेक्नीशियन ‘isopropyl alcohol’ से सर्किट साफ करते हैं जिससे जंग लगने का खतरा कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें:

शोले के 50 साल: वीरू ने लूटे दर्शकों के दिल और कमाई के मामले में भी बाज़ी मारी