खांसी एक सामान्य लक्षण है, जिसे अक्सर लोग मामूली समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन विशेषज्ञों की चेतावनी है कि यदि खांसी लगातार दो हफ्ते से ज्यादा बनी रहे, तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए। डॉक्टरों का कहना है कि लगातार खांसी लंबे समय तक बनी रहने का मतलब हो सकता है कि आपके शरीर में कोई गंभीर समस्या छिपी हो, जिसे बिना इलाज के नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है।
क्यों होती है लंबी खांसी?
खांसी स्वाभाविक रूप से शरीर का एक बचाव तंत्र है, जो गले और फेफड़ों से हानिकारक चीजों को बाहर निकालता है। मगर जब खांसी दो हफ्ते से अधिक समय तक बनी रहती है, तो इसका मतलब हो सकता है कि फेफड़ों, गले या ब्रोंकियल ट्यूब्स में कोई गड़बड़ी है। ये गड़बड़ियां अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, फेफड़े का संक्रमण, या यहां तक कि फेफड़े के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं।
डॉक्टरों की क्या सलाह है?
फेफड़ों के विशेषज्ञ, कहते हैं, “अगर खांसी दो हफ्ते से ज्यादा बनी रहे, तो इसे अनदेखा न करें। खासकर अगर खांसी के साथ रक्त का आना, सांस लेने में तकलीफ, बुखार, वजन कम होना या थकान महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ये संकेत फेफड़ों की गंभीर समस्या के हो सकते हैं।”
खांसी के लक्षणों को कैसे पहचानें गंभीर?
लगातार खांसी जो दो हफ्तों से अधिक समय तक जारी रहे।
खांसी के साथ खून या मवाद आना।
साँस लेने में दिक्कत या तेज सांस।
बुखार के साथ कमजोरी या थकान।
वजन में बिना वजह गिरावट।
रात में पसीना आना।
यदि आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखे, तो इसे हल्के में न लें। समय रहते जांच और सही इलाज से आप बड़ी बीमारी से बच सकते हैं।
खांसी का इलाज और बचाव
खांसी के इलाज के लिए सबसे पहले सही वजह का पता लगाना आवश्यक है। डॉक्टर खांसी के प्रकार, समयावधि, और लक्षणों के आधार पर जांच करते हैं। कुछ मामलों में एक्स-रे, ब्लड टेस्ट या फेफड़ों की स्पेशल जांच की जरूरत पड़ सकती है।
इलाज में शामिल हो सकते हैं –
संक्रमण के लिए एंटीबायोटिक्स,
एलर्जी के लिए एंटीहिस्टामिन,
अस्थमा के लिए इनहेलर्स,
और जरूरी स्थिति में फिजियोथेरेपी।
खांसी से बचने के लिए धूम्रपान से बचें, प्रदूषण वाले इलाकों से दूर रहें, और स्वच्छता का ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें:
अब बिना नेटवर्क भी होगी कॉलिंग! जानिए नई सर्विस का कमाल
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check