मरीज- ऑपरेशन सही से करियेगा।
डॉक्टर- ऐसा क्यों कहा?
मरीज- क्योंकि सर्जन और विसर्जन में थोड़ा सा ही फर्क है।
यदि ऑपरेशन सही से हो गया तो आप सर्जन और यदि आपका हाथ हिल गया तो फिर मेरा विसर्जन।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है?
डॉक्टर- क्यों?
दरअसल, मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे…
अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टाइफाइड था..
डॉक्टर- चिंता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता। हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं?
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है, बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर- बहुत बढ़िया… और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
डॉक्टर– जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो?
मरीज– जी, मंदिर चला जाता हूं!
डॉक्टर– बहुत बढ़िया, ध्यान व्यान लगाते हो वहां?
मरीज– जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं! फिर उन लोगो को देखता रहता हूं, उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए?
मरीज- पत्नी ने कड़क रोटी बनाई थी
डॉक्टर- तो खाने से इनकार कर देते
मरीज- जी, वही तो किया था…😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check