पेटीएम बना भारत का सबसे भरोसेमंद UPI ऐप, लाया 5 शानदार इनोवेशन

पेटीएम ने भारत में मोबाइल पेमेंट्स की दिशा ही बदल दी। QR कोड से लेकर साउंडबॉक्स तक, इसने हर स्तर पर डिजिटल लेन-देन को आसान और सुरक्षित बनाया। अब एक टेक्नोलॉजी-फर्स्ट UPI प्लेटफॉर्म के रूप में पेटीएम नए-नए इनोवेशन के ज़रिए यूज़र्स और मर्चेंट्स की ज़रूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर रहा है।

पेटीएम के ये 5 नए इनोवेशन बना रहे हैं इसे नंबर-1 UPI ऐप:
1. हाइड/अनहाइड ट्रांजैक्शन फीचर
अब कोई भी खास ट्रांजैक्शन पेमेंट हिस्ट्री से छिपाया या वापस दिखाया जा सकता है।
पर्सनल खर्च, गिफ्ट या प्राइवेट ट्रांसफर को सिक्योर व्यू हिडन पेमेंट्स सेक्शन में रखा जा सकता है — सिर्फ ऑथेंटिकेशन से ही एक्सेस!

2. स्टेटमेंट डाउनलोड फीचर (PDF और Excel)
अब UPI ट्रांजैक्शन स्टेटमेंट को PDF या Excel में डाउनलोड कर सकते हैं।
चाहे पर्सनल हो या बिजनेस खर्च, बजटिंग और अकाउंटिंग बन गई पहले से आसान।

3. पर्सनलाइज्ड UPI ID बनाएं
अब आप अपनी मनपसंद UPI ID बना सकते हैं — जैसे name@ptyes या name@ptaxis।
नंबर शेयर करने की ज़रूरत नहीं, पेमेंट भी आसान और प्राइवेट।

4. सभी लिंक्ड बैंक अकाउंट का बैलेंस एक साथ देखें
एक ही जगह से सभी UPI लिंक्ड बैंक अकाउंट्स का बैलेंस चेक करें।
अब हर बैंक की ऐप खोलने की झंझट नहीं — पैसों पर पूरा कंट्रोल।

5. QR विजेट से पेमेंट रिसीव करना हुआ और आसान
अब टैक्सी ड्राइवर, डिलीवरी एजेंट या फ्रीलांसर अपना पेटीएम QR कोड फोन की होम स्क्रीन पर लगा सकते हैं।
ऐप खोले बिना सीधा पेमेंट — तेज़, आसान और स्मार्ट।

बोनस: UPI Lite में Auto Top-Up
अब छोटा बैलेंस कभी रोड़े नहीं अटकाएगा।
UPI Lite Auto Top-Up फीचर से अकाउंट खुद-ब-खुद रीचार्ज होगा — छोटे पेमेंट्स बिना रुके होते रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

गर्मी के मौसम में वजन कम करना अब आसान! रोजाना खाएं यह खास फल और देखें चमत्कारी बदलाव