देशभक्ति का सुर और सेवा का मौका: वायुसेना में म्यूज़िशियन अग्निवीर भर्ती 2025 शुरू

भारतीय वायुसेना में सेवा करने का सपना देख रहे संगीत प्रेमियों के लिए सुनहरा अवसर है। वायुसेना ने अग्निवीरवायु (म्यूज़िशियन) के पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। अगर आप अविवाहित हैं, 10वीं पास हैं और संगीत में रूचि रखते हैं, तो यह मौका आपके लिए है।

आवेदन प्रक्रिया 5 जुलाई से शुरू होकर 13 जुलाई 2025 तक चलेगी।

📆 महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन शुरू: 5 जुलाई 2025

अंतिम तिथि: 13 जुलाई 2025

वेबसाइट: agnipathvayu.cdac.in

📋 पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria):
🎓 शैक्षणिक योग्यता:
मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य।

किसी भारतीय या विदेशी वाद्य यंत्र (जैसे तबला, कीबोर्ड, बांसुरी, ड्रम, गिटार, वायलिन, हारमोनियम आदि) बजाने में दक्षता।

सुर, ताल और संगीत की पहचान एवं परफॉर्मेंस की वास्तविक समझ होनी चाहिए।

🎂 आयु सीमा:
न्यूनतम आयु: 17.5 वर्ष

अधिकतम आयु: 21 वर्ष

🏃 शारीरिक योग्यता (Physical Fitness):
👨 पुरुष उम्मीदवार:
1.6 किमी दौड़: 6 मिनट 30 सेकंड में

20 उठक-बैठक, 10 पुश-अप, 20 सिट-अप

👩 महिला उम्मीदवार:
1.6 किमी दौड़: 8 मिनट में

15 उठक-बैठक, 10 पुश-अप, 10 सिट-अप

💰 वेतन और भत्ते (Salary & Benefits):
सेवा वर्ष मासिक वेतन
पहला वर्ष ₹30,000
दूसरा वर्ष ₹33,000
तीसरा वर्ष ₹36,500
चौथा वर्ष ₹40,000

इसके अलावा जोखिम भत्ता, राशन, यूनिफॉर्म और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

सेवा के दौरान शादी की अनुमति नहीं होगी।

📝 चयन प्रक्रिया (Selection Process):
10वीं के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग

फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)

संगीत प्रतिभा परीक्षा (वाद्य यंत्र बजाना/गायन)

मेडिकल जांच

📲 आवेदन कैसे करें?
आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं

भर्ती लिंक पर क्लिक करें

मांगी गई जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें

₹550 आवेदन शुल्क का भुगतान करें

फॉर्म सबमिट कर लें और उसकी प्रिंट कॉपी अपने पास रखें

यह भी पढ़ें:

SSC कांस्टेबल (GD) 2025 की फाइनल आंसर-की जारी, यहां जानें डाउनलोड करने का तरीका