पप्पू चंपक के कुत्ते से बहुत परेशान थे। एक दिन गुस्से में भरकर बोला, “किसी दिन मैं तुम्हारे कुत्ते की जान ले लूँगा।”
चंपक चौंक गया, “क्यों? ऐसा क्या किया इसने?”
पप्पू ने कहा, “जब भी मैं गाने लगता हूँ, यह भौंकना शुरू कर देता है!” “इसमें इसका कया कसूर! शुरुआत तो आप ही करते हैं”
चंपक ने अपने कुत्ते को अपनी गोद में बिठाते कहा।😂😜😅😂😂😜
**********************************************************************************************************
एक बार एक बुजुर्ग आदमी और एक बुजुर्ग औरत में काफी लम्बे समय से बड़ी गहरी दोस्ती होती है, एक दिन अचानक आदमी के दिमाग में कुछ आता है और वह उस महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रख देता है जिसके लिए वह महिला फ़ौरन हाँ कर देती है। इस घटना के अगले दिन जब वह आदमी सुबह सो के उठता है। तो उसे ठीक से याद नहीं रहता की उस महिला ने उसके प्रस्ताव का क्या जवाब दिया था। काफी देर तक कोशिश करने के बाद भी जब याद नहीं आता है, तो वह महिला को फ़ोन लगाता है।
बुजुर्ग आदमी: कल मेरे शादी के प्रस्ताव पर तुमने क्या जवाब दिया था, हां या ना? बुजुर्ग महिला: भगवान का लाख-लाख शुक्र है कि तुमने फोन कर लिया। जवाब तो मैंने हां ही दिया था, पर मैं ये भूल गई थी कि किसको दिया था।😂😜😅😂😂😜
**********************************************************************************************************
चंपकलाल दारू पीकर अपने घर गया और दरवाजा खटखटाया.
पत्नी ने दरवाजा खोला.
चंपकलाल ने पूछा – “तू कौन है और मेरे घर में क्या कर रही है?”
पत्नी ने कहा – “मुझे ही भूल गए?”
चंपकलाल बोला – “दारू पीकर आदमी हर गम भूल जाता है!”😂😜😅😂😂😜
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check