मजेदार जोक्स: पप्पू नयी शर्ट पहनकर ऑफिस गया

पप्पू नयी शर्ट पहनकर ऑफिस गया
बॉस- वाह नयी शर्ट, तुमने खरीदी है क्या?
पप्पू- नहीं सर, भैया ने गिफ्ट में दी है
बॉस- ओह अच्छा, मुझे लगा सैलरी ज्यादा तो नहीं दे रहा……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

पत्नी के जन्मदिन पर पति ने पूछा- तुम्हे क्या गिफ्ट चाहिए?

पत्नी की इच्छा नयी कार लेने की थी
उसने घुमा-फिराकर कहा- मुझे ऐसी चीज लेकर दो,
जिस पर मेरे सवार होते ही वो दो सेकेंड में 0 से 80 पर पहुंच जाए
शाम को ही पति ने उसे वजनकांटा लाकर दे दिया
अब घर में युद्ध जैसा माहौल है……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

मरीज (डॉक्टर से)- ऑपरेशन सही से करिएगा डॉक्टर साहब

डॉक्टर- ऐसा क्यों?
मरीज- क्योंकि सर्जन और विसर्जन में थोड़ा सा ही फर्क है
यदि ऑपरेशन सही से हो गया तो आप सर्जन
और यदि आपका हाथ हिल गया तो फिर मेरा विसर्जन…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

पहला दोस्त- क्या कर रहे हो भाई?

दूसरा दोस्त- खा रहा हूं भाई
पहला दोस्त- अकेले-अकेले
दूसरा दोस्त- अबे बीवी से ताने खा रहा हूं, आजा तू भी खा ले…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

डॉक्टर- क्या बात है?
पप्पू- जी कुत्ते ने काट लिया
डॉक्टर- तुमने बाहर बोर्ड पर लिखा नहीं पढ़ा,
मरीज देखने का समय केवल सुबह आठ से 11 बजे तक है और तुम एक बजे आए हो
पप्पू- जी मैंने तो पढ़ लिया था, पर कुत्ते ने नहीं पढ़ा था……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

पुलिस (चोर से)- तुम एक ही दुकान में तीन बार चोरी करने क्यों गए?

चोर- सर, चोरी तो मैंने पहली बार में ही अपनी पत्नी के लिए ड्रेस चुराकर कर ली थी
बाकी दो बार तो मुझे सिर्फ उसे बदलने के लिए जाना पड़ा…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

मजेदार जोक्स: आंधी रात को चोर एक घर में घुसा और उस घर के मर्द को