पप्पू अपना हाथ एक बाबा को दिखाता है
तांत्रिक- शादी के 10 साल तक तुम्हें कष्ट झेलना पड़ेगा बच्चा
पप्पू – अच्छा… फिर 10 साल बाद क्या होगा बाबा?
तांत्रिक- तुमको आदत हो जाएगी… कष्ट झेलने की।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से सिक्का निकाला और एसिड में डाला, फिर बच्चों से पूछा कि ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं
बच्चा- सर, नहीं घुलेगा।
टीचर- शाबाश, लेकिन तुम्हें कैसे पता?
बच्चा- सर अगर एसिड में डालने से सिक्का घुलता, तो आप सिक्का हमसे मांगते, ना कि अपनी जेब से निकालते…,😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
गुरु जी- बस इरादे बुलंद होने चाहिये, पत्थर से भी पानी निकाला जा सकता है।
लड़का- मैं तो लोहे से भी पानी निकाल सकता हूं!
गुरु जी- कैसे…?
लड़का- हैंडपंप से…!😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
किसी शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया,
एक बच्चा ये देख रहा था,
उसने अपने पिता से पूछा – पिताजी दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं ?
पिता ने उत्तर दिया – बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं…😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
डॉक्टर- अब तो शराब नहीं पीते ना तुम?
पप्पू- हां, अब बिल्कुल छोड़ दी है। कोई बहुत ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर- बहुत अच्छे। और बताओ यह तुम्हारे साथ कौन है?
पप्पू- जी, यह तो मैंने रिक्वेस्ट करने के लिए आदमी रखा है।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check