पप्पू ने घर का दरवाजा निकाला और कंधे पे रख के बाजार में गया
एक आदमी ने पूछा- ओ भाई, दरवाजा बेचना है क्या?
पप्पू – नहीं, ताला खुलवाना है
चाबी गुम हो गयी है
आदमी- अगर घर में चोर घुस जाएगा तो?
पप्पू- अरे बेवकूफ, वो अंदर कैसे जायेगा
दरवाजा मेरे पास है…….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
**************************************************************************************
नाई की भी आंख में आंसू आ गए जब उससे एक कस्टमर ने कहा,
बाल इतने छोटे कर दो कि बीवी के हाथ में न आए…….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
**************************************************************************************
औरत- भैया लाल मिर्च देना
दुकानदार चिल्लाया- अरे हरी मिर्च देना जरा
औरत- पर भाईसाहब मैंने लाल मिर्च मांगी है, जल्दी मंगाइए
दुकानदार- अरे हरी मिर्च ला रे जल्दी,
औरत (गुस्से में )- भैया मुझे लाल मिर्च लेनी है, आप बार-बार हरी मिर्च क्यों चिल्ला रहे है,
दुकानदार (मुस्कुराते हुए)- नाराज न होइए मैडम, लाल मिर्च ही दे रहा हूं,
हरी तो मेरे नौकर का नाम है…….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
**************************************************************************************
टीचर- इस खाली स्थान को भरो, 900 चूहे खाकर बिल्ली—-चली
टीटू- 900 चूहे खाकर बिल्ली धीरे-धीरे चली
टीचर- मूर्ख मुझसे मजाक करता है, क्लास से बाहर जाओ
टीटू- टीचर, ये तो मैंने आपका दिल रखने के लिए कह दिया,
वर्ना 900 चूहे खाकर बिल्ली क्या खाक चल पाती…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
**************************************************************************************
पत्नी- आपने कुछ सुना
पति- क्या?
पत्नी- जिन पंडित जी ने अपनी शादी करवाई थी, आज वो मर गए
पति- कभी न कभी तो उसे अपने कर्मों का फल मिलना ही था……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
**************************************************************************************
पप्पू को फायर ब्रिगेड में नौकरी मिल गई
एक औरत ने फोन किया- हैल्लो, मेरे घर में आग लग गयी है
पप्पू- आपने पानी डाला?
औरत- हां, पर फिर भी आग बुझी ही नहीं
पप्पू- पगली, फिर हम वहां आकर क्या करेंगे?
हम भी तो पानी ही डालेंगे ना……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check