मजेदार जोक्स: पप्पू को फायर ब्रिगेड में नौकरी मिल गई

पप्पू- चल घूमने चलते हैं, चल रहा है क्या?
गप्पू- कहां चले?
पप्पू- कब्रिस्तान चलते हैं
गप्पू- पागल है क्या, वो भी कोई घूमने की जगह है क्या?
पप्पू- लोग वहां जाने के लिए मर रहे हैं और तू नखरे कर रहा है……..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

मोहन (सोहन से)- यार पिताजी ने कहा था, किताबें पढ़ा करो प्रेरणा मिलेगी
सोहन- फिर क्या हुआ?
मोहन- आधी से ज्यादा लाइब्रेरी पढ़ डाली मगर,
प्रेरणा मिली ही नहीं…….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

लड़का- आप इतनी सुंदर कैसे हैं?

लड़की- शराब के कारण
लड़का- आप शराब पीती हैं?
लड़की- मैं नहीं, तू नशे में है,
इसलिए तो मैं तुझे सुंदर दिख रही हूं……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

एक आदमी संडे को डॉक्टर के पास गया

आदमी- डॉक्टर साहब मेरी पत्नी मुझे कुछ समझती ही नहीं है
हर समय चिड़-चिड़ करती रहती है, मेरा जरा भी नहीं सुनती
क्या आप उसे शांत कर सकते हैं?
डॉक्टर- अबे यह सब इतना आसान होता तो क्या
मैं संडे को क्लिनिक खोलकर बैठता….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

पप्पू (गप्पू से)- क्या हुआ, उदास क्यों है?

गप्पू- मत पूछ यार, बहुत दिनों से मेरी गर्लफ्रेंड कह रही थी कि सरप्राइज दूंगी
पप्पू- फिर क्या हुआ?
गप्पू- मुझे क्या पता था कि वो मुझे ब्लॉक कर देगी…….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

पप्पू को फायर ब्रिगेड में नौकरी मिल गई
एक औरत ने फोन किया- हैल्लो, मेरे घर में आग लग गयी है
पप्पू- आपने पानी डाला?
औरत- हां, पर फिर भी आग बुझी ही नहीं
पप्पू- पगली, फिर हम वहां आकर क्या करेंगे?
हम भी तो पानी ही डालेंगे ना……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

एक पुलिसवाला चौराहे पर चेकिंग कर रहा था

पुलिसवाला (पप्पू से)- इस बैग में क्या है?
पप्पू- बताते हैं
पुलिसवाले ने फिर से पूछा- अरे क्या है इसमें?.
पप्पू- बताते हैं… बताते हैं
पुलिसवाले ने तुरंत मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुला लिया
उन्होंने जैसे ही बैग को खोला
हवलदार बोला- साहब इसमें तो बतासे हैं
पुलिसवाला (पप्पू से) – इसमें बतासे हैं तो, इतनी देर से तू बोल क्यों नहीं रहा था?
पप्पू – इत्ती देल से यही तो बता लहा था, ती इतमें बताते हैं बताते हैं…….
सुनकर पुलिसवाला बेहोश…….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

मजेदार जोक्स: चिंटू कहां है तुम्हारा कॉपी और पेन