मजेदार जोक्स: पप्पू लाइब्रेरी जाकर पूछता है कि आत्महत्या करने के

एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया,
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा
साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स…
आगे कुछ पढ़ने से पहले आदमी- ये मार्क्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक
पत्नी- अरे आप सुनो तो…
आदमी- तू चुप बैठ
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे मार्क्स लाता है…
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए खड़ा था..
पत्नी- अरे सुनो तो…
आदमी- तू चुप कर, एक शब्द भी मत बोल,
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है…
फिर भयानक सन्नाटा…😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

मायके से सोनू की पत्नी का फोन आया और बोली, क्या तुम मुझे याद करते हो?

मोनू – पगली अगर कुछ याद करना इतना आसान होता, तो दसवीं में टॉप ना कर जाता?😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

दामाद- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा।

सास- ऐसा क्यों?
दामाद – मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं। रोज कहते हैं कि ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

बेटा (पापा से)- कार की चाबी दो, कॉलेज जाना है फंक्शन है।

पापा- क्यों?
बेटा- 10 लाख की गाड़ी में जाऊंगा तो शान बढ़ेगी।
पापा- ये ले 10 रुपए, 30 लाख की बस में जायेगा, तो ज्यादा शान बढ़ेगी।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

पप्पू लाइब्रेरी जाकर पूछता है कि आत्महत्या करने के तरीकों की किताब है क्या…?

लाइब्रेरियन ने उसे घूर कर देखा
और पूछा – वापस करने कौन आएगा भाई…!😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

मजेदार जोक्स: क्लास क्यों नहीं आए?