फेंकने की नहीं, खाने की चीज़ हैं पपीते के बीज; सेहत को मिलते हैं चौंकाने वाले फायदे

अक्सर जब हम पपीता खाते हैं तो उसके बीजों को बेझिझक कूड़ेदान की ओर फेंक देते हैं, ये सोचकर कि इनका कोई उपयोग नहीं। लेकिन आयुर्वेद और आधुनिक पोषण विज्ञान इस धारणा को पूरी तरह खारिज करता है। पपीते के बीज न केवल उपयोगी हैं, बल्कि आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं — बशर्ते इन्हें सही तरीके से और सीमित मात्रा में सेवन किया जाए।

विशेषज्ञों की मानें तो पपीते के बीजों में मौजूद पपेन, फ्लेवोनॉइड्स, फिनोलिक कंपाउंड्स, और एंटीऑक्सिडेंट्स उन्हें औषधीय गुणों से भरपूर बनाते हैं। आइए जानते हैं इनके प्रमुख लाभों के बारे में—

1. लीवर की सफाई में सहायक

पपीते के बीजों में मौजूद पोषक तत्व लिवर की डिटॉक्स प्रक्रिया में मदद करते हैं। ये बीज खासतौर पर फैटी लिवर या लीवर सिरोसिस जैसी स्थितियों में लाभकारी माने जाते हैं।

2. पाचन तंत्र को सुधारें

इन बीजों में पाया जाने वाला पपेन एंजाइम पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। अगर आपको गैस, अपच या कब्ज की समस्या है तो पपीते के बीजों का सीमित सेवन राहत दे सकता है।

3. किडनी की सुरक्षा

कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि पपीते के बीजों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो किडनी को इंफेक्शन और सूजन से बचा सकते हैं।

4. परजीवियों और कीड़ों से राहत

पपीते के बीज आंतों में पाए जाने वाले परजीवियों और कीड़ों को मारने में सहायक होते हैं। इन्हें खाने से आंतें साफ रहती हैं और शरीर का पाचन बेहतर होता है।

5. एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर

इन बीजों में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल एजेंट पाए जाते हैं जो डेंगू, टाइफाइड और साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया को रोकने में मदद कर सकते हैं।

6. कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार

पपीते के बीजों में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स (जैसे ओलिक एसिड) शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में सहायक होते हैं, जिससे हृदय रोग का खतरा घटता है।

7. त्वचा के लिए भी फायदेमंद

बीजों में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट त्वचा को डिटॉक्स करते हैं और उम्र के असर को धीमा करते हैं। इन्हें पीसकर फेसपैक में मिलाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैसे करें सेवन?

पपीते के बीजों को सुखाकर पीस लें और एक चुटकी मात्रा रोज़ सुबह गर्म पानी या शहद के साथ लें। शुरुआत में कम मात्रा से शुरू करें, क्योंकि इनका अधिक सेवन पेट पर असर डाल सकता है।

विशेषज्ञों की राय

पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, पपीते के बीजों का सेवन सीमित मात्रा में और सलाह लेकर ही करें। गर्भवती महिलाएं या विशेष स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोग इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

यह भी पढ़ें:

क्या आप भी खाते ही नहाते हैं? यह आदत सेहत के लिए हो सकती है हानिकारक